मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – बैढन में खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता का बड़ा एक्शन मानकों की अनदेखी पर जब्ती, नष्टीकरण और नोटिस; दो दिन चला सघन अभियान

रीवाङ्कशहडोल संभाग के डिविजनल इंचार्ज अमरीश दुबे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता टीम ने दो दिवसीय सघन निरीक्षण

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता न करने की नीति पर चलते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बैढन क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई की है। रीवाङ्कशहडोल संभाग के डिविजनल इंचार्ज अमरीश दुबे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता टीम ने दो दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाकर कई प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं।

अभियान के दौरान जहां मानकों का उल्लंघन पाया गया, वहां खाद्य सामग्री जब्त की गई, अस्वास्थ्यकर उत्पादों का नष्टीकरण कराया गया और संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 17 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र बलियारी और गोंदवालीङ्कबरगवां क्षेत्र की आटा चक्कियों का निरीक्षण कर लाइसेंस शतों के पालन के निर्देश दिए गए तथा गेहूं और आटे के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसी दिन राजस्थान मिठान भंडार की निर्माण इकाई में गंभीर खामियां सामने आईं।

यहां अस्वच्छ वातावरण में उत्पादन, कीट-ग्रस्त काजू से काजू कतली निर्माण, पनीर में गैर-खाद्य ग्रेड साइट्रिक एसिड का उपयोग और बिना लेबलिंग सामग्री का इस्तेमाल पाया गया। मौके पर 15 किलो छेना नष्ट कराया गया, जबकि 140 किलो काजू और 1 किलो इलायची जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपये है। दूसरे दिन होटल सत्या, होटल राजकमल और गुप्ता जी नमकीन ताली का निरीक्षण कर खाद्य नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने साफ किया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *