मध्य प्रदेशसिंगरौली

18 साल पुराना बंधा रात में टूटा, मछली पालकों को भारी नुकसान का आरोप

डबल लेयर जाली से पानी का निकास बाधित होने का दावा, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

गूंज सिंगरौली की पत्रिका कार्यालय बरगवां

सिंगरौली ग्राम गोभा टोला करवा में करीब 18 साल पुराना बंधत में अचानक टूट गया। बंधा टूटने से नीचे रहने वाले लोगों के साथ ही इसमें मछली पालन करने वाले लोगों को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बंधे से पानी की निकासी के लिए बनाई गई व्यवस्था में डबल लेयर जाली लगा दी गई थी। दावा है कि जाली के कारण पानी का पर्याप्त निकास नहीं हो सका और लगातार बढ़ते जल दबाव के चलते रात में बंधा टूट गया।

बंधा टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी बहने से मछली पालन करने वाले लोगों को नुकसान होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि बंधे की नियमित निगरानी और जल निकासी व्यवस्था की समय रहते जांच की जाती, तो शायद हादसे को टाला जा सकता था।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की *तकनीकी जांच* कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बंधे के निर्माण, रखरखाव, पानी निकासी की व्यवस्था और जाली लगाए जाने की प्रक्रिया की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। साथ ही प्रभावित मछली पालकों के नुकसान का आकलन कर उचित राहत देने की मांग भी उठाई गई है।

फिलहाल बंधा टूटने का वास्तविक कारण और मछली पालकों को हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close