Designsमध्य प्रदेशराजनीतिसिंगरौलीसीधी

बरगवां में गूंजी ‘छात्रों की गूंज’, इंदौर से राहुल गांधी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-नौजवान और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

गूंज सिंगरौली की

बरगवां। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के संबोधन का लाइव प्रसारण जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण द्वारा नगर परिषद बरगवां में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-नौजवान और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं की शिक्षा, रोजगार, अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा ने युवाओं के मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने और उनकी समस्याओं को सामने लाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाने के साथ उन्हें अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना जरूरी है।

मनुस्मृति के मुद्दे पर विपिन तिवारी ने रखी बात

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन तिवारी ने मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी के पूर्व में दिए गए बयान का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने महिलाओं के अधिकार और समानता के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि महिला अधिकारों से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाया जाना जरूरी है।

तिवारी ने भाजपा पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि अब भाजपा के लोग भी कांग्रेस के कार्यक्रमों की नकल करने लगे हैं और विद्यालयों में जाकर पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “नकल, नकल ही रहेगी और असली की जगह नहीं ले सकती।” उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की शिक्षा, रोजगार, अधिकार एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाना जरूरी है।

अभिलाष सिंह चंदेल ने भी युवाओं के मुद्दों पर रखी बात

युवा नेता अभिलाष सिंह चंदेल ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई जानी चाहिए तथा युवाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए मंच मिलना चाहिए।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से की बातचीत

कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन तिवारी, युवा नेता अभिलाष सिंह चंदेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बातचीत कर कार्यक्रम और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया रखी। नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों पर लगातार संवाद और चर्चा की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मुन्नीलाल यादव, सूरज पांडे, राजेंद्र वर्मा, उपेंद्र द्विवेदी, सोनू सिंह चंदेल, धीरन गुप्ता, अशोक वैश्य, कमलभानू वैश्य, सत्यम सिंह चंदेल, बबलू कुशवाहा, आनंद तिवारी, अभिषेक तिवारी, इमरान खान, प्रवीण तिवारी, उमेश बियार, रामनरेश वैश्य, मिश्रीलाल गुप्ता, विजय सोनी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्र-नौजवानों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *