मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – राज्य मंत्री राधा सिंह ने कसार में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

राज्य मंत्री राधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कसार में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण शुक्रवार को राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का अमला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर, सुलभ एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज एवं प्राथमिक जांच के लिए दूर के अस्पतालों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी कक्ष, जांच कक्ष, दवा वितरण काउंटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

राज्य मंत्री राधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए। इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं सामान्य मरीजों को प्राथमिक स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से आपात स्थिति में इलाज के लिए समय और खर्च दोनों की बचत होगी। लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य केंद्र के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को बड़ी सौगात बताते हुए खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *