मध्य प्रदेशसिंगरौली

पानी की समस्या पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, उपयंत्री और पंचायत सचिव निलंबित

सिंगरौली जिले में पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है

By लाले विश्वकर्मा

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें उपयंत्री और पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही सरपंच को पद से हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।दरअसल, खमरिया गांव के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे।

जिस पर कोई एक्शन न लेने पर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने उपयंत्री-

विवेक चौरासिया और जिला पंचायत सचिव हीरालाल कोल को निलंबित कर दिया। साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच गुलाब देवी शुक्ला को पद से हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इधर, कलेक्टर के निर्देश के बाद पीएचई विभाग की टीम गांव पहुंचकर हैंडपंप को करीब 11 बजे रात के आसपास ठीक किया। पहले यहां के लोगों के पानी लेने के लिए 2-3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।
न्यूज़ के लिए हैडिंग बनाकर भेजिए गूगल डिस्कवर में वायरल करने के लिए

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *