Singrauli News – बारात से वापस घर लौट रही थी पिकअप वाहन, अनियंत्रित होकर पलटी 12 लोग घायल, जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में घायलों का इलाज जारी
एमपी के सिंगरौली जिले में सोमवार की सुबह उसे वक्त एक बड़ा हादसा हो गया

By लाले विश्वकर्मा
एमपी के सिंगरौली जिले में सोमवार की सुबह उसे वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब रविवार को बारात में शामिल होने के लिए बाराती पिकअप वाहन में बारात गए और जब वापस आने लगे तब अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गई जिसमें 12 लोगों को सर और हाथ पैर में कई गंभीर चोटें आई हैं और 12 लोग घायल हो गए यह पूरी घटना सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के छतकरम की है

मौके पर पहुंची माडा थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज जारी है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के छतकरम गांव के मुख्य मार्ग में सोमवार की सुबह जब एक बारातियों से भरी पिकअप वाहन वापस घर जा रही थी तभी अचानक से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 15- 16 लोग सवार थे इस हादसे में 12 लोगों को हाथ पैर तथा सिर में गंभीर चोटे आई हैं,

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे माडा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा एवं उनकी पुलिस टीम के द्वारा घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस एवं अन्य वाहन के माध्यम से तुरंत जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां घायलों का इलाज जारी है, इन घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है
पूरे घटनाक्रम को लेकर शिवपूजन मिश्रा थाना प्रभारी माडा ने बताया कि

यह घटना सुबह 9:00 बजे की है जब यह लोग पिकअप वाहन में सवार होकर बारात से वापस आ रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गई इसमें 12 लोगों को हाथ पर तथा सिर में चोटें आई हैं जिन्हें पुलिस के द्वारा तत्काल रूप से इलाज के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है















