मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अवैध नर्सिंग होम का खेल: नामचीन डॉक्टरों के नाम पर मरीजों को लूट रहे क्लीनिक संचालक

जिले में प्राइवेट क्लीनिक की आड़ में दर्जनों नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं

By लाले विश्वकर्मा

जिले में प्राइवेट क्लीनिक की आड़ में दर्जनों नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं। आलम यह है कि विभागीय अधिकारी की उदासीनता के चलते क्लीनिक संचालक अन्य बड़े शहरों के नामचीन चिकित्सकों के नाम का सहारा लेकर लूट मचा रखे हैं।

SINGRAULI जिले के अंदर सैकड़ो ऐसे क्लीनिक हैं

जिनमें मरीजों को नियम विरुद्ध भर्ती कराने की व्यवस्था बनाई। गई है। इस संबंध में बताया गया है कि प्राइवेट क्लीनिक खोलना अब काफी आसान हो गया है।

बिना डिग्रीधारी भी क्लीनिक खोलकर बैठ जाते हैं और मरीजों का उपचार करने लगते हैं। फलस्वरूप आए दिन ऐसी क्लीनिक में कोई न कोई घटनाएं घटती रहती हैं।

मरीज परिजन को करते हैं गुमराह

सबसे बड़ी बात तो यह है कि SINGRAULI अंचल क्षेत्र के अधिकतर क्लीनिकों में नामचीन डाक्टरों का नाम लिखा रहता है। जिससे मरीजों को यह लगे कि यहां पर बड़े डाक्टर आते हैं और अच्छा उपचार करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता । क्लीनिक संचालक बड़े डाक्टरों के नाम पर सिर्फ मरीजों को गुमराह करते हैं इसके बावजूद कोई देखने- सुनने वाला नहीं रहता।

ऐसी क्लीनिक में देखा जा रहा है कि 7 से 8 बेड की व्यवस्था भी की गई है

जहां की मरीजों को भर्ती कराकर चिकित्सा की जा रही है। जबकि क्लीनिक में भर्ती का कोई नियम नहीं है। क्लीनिक संचालक सिर्फ मरीजों का उपचार कर सकते हैं, मरीजों को भर्ती नहीं कर सकते। इसके लिए अस्पताल की व्यवस्था होती है

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *