मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – सिंगरौली में ज्वेलरी शॉप में आग: देर रात में लगी भीषण आग

सोमवार की रात जिला मुख्यालय वैढ़न के काली मंदिर रोड एरिया की एक ज्वेलरी शॉप में अचानक आग भड़क उठी

By लाले विश्वकर्मा 

सोमवार की रात जिला मुख्यालय वैढ़न के काली मंदिर रोड एरिया की एक ज्वेलरी शॉप में अचानक आग भड़क उठी। आग दुकान के भीतर से ही लगी। आग लगने का कारण को लेकर पहले तो ये कयास लगाया जा रहा था कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग भड़की होगी।
डायमंड ज्वेलरी शॉप नाम की ये दुकान काली मंदिर रोड में बस स्टैंड के गेट के सामने तुलसी मार्ग की ओर जाने वाली गली में स्थित है।

ये गली काफी संकरी है घटना रात की है

, घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया क्योकि लगातार दर्जनों ज्वेलरी की शाप है. जिससे आग लगने का पता चलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घंटेभर की मशक्कत बाद पा सके काबू बताया जा रहा है कि लोगों को आग लगने की भनक तब लगी जब बंद दुकान के भीतर से धुआं निकलता दिखा।

ये देखकर लोग भयभीत हो गये और आनन-फानन में सूचना कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी गई-

जिससे बिजली विभाग ने तत्काल बिजली की सप्लाई बंद कराई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली अशोक सिंह परिहार भी दलबल के साथ मौके पर जा पहुंचे और स्थिति को काबू कर आग बुझाने के प्रयास में जुट गये। बताया जा रहा है कि करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में दुकान में कितना नुकसान हुआ ये जांच-पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा ।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *