मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News -भीषण गर्मी को देखते हुए बरगवां नगर परिषद में सार्वजनिक प्याऊ का हुआ शुभारंभ

सिंगरौली -बरगवां नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को भीषण गर्मी के मद्देनज़र सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत की गई

By राज कुमार कुशवाहा 

सिंगरौली -बरगवां नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को भीषण गर्मी के मद्देनज़र सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत की गई। नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन! इन प्याऊं पर केनोपी लगाकर मटकों के माध्यम से शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा।

यह कदम विशेष रूप से उन लोगों के लिए है

जो गर्मी के मौसम में सार्वजनिक परिवहन या अन्य स्थानों पर यात्रा करते हैं और जलापूर्ति के लिए किसी स्रोत से पानी की तलाश में रहते हैं। उन्हें मिले गी राहत! इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि “जनता की छोटी-छोटी जरूरतों को समझकर समाधान देना ही सच्चे जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है।

यह प्याऊ नगरवासियों को गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है-


उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद भविष्य में भी इस तरह की जनहित योजनाओं को और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैंकार्यक्रम में नगर परिषद के पाषर्द,अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहें! स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर परिषद व अध्यक्ष प्रमिला देवी का आभार व्यक्त किया।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *