मध्य प्रदेश

भोपाल की गर्लफ्रेंड के लिए चोरी लाखों के मोबाइल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह में पकड़ा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह में पकड़ा है। पुलिस के द्वारा 25 मोबाइल जब्त किए गए हैं। साथ ही एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है।

सामने आई लूट की वजह

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि महंगी बाइक चलाना और गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए बदमाशों ने मोबाइल लूटने शुरु कर दिए। ये लोग न्यू भोपाल को निशाना बनाते थे, क्योंकि यहां से वह आसानी से निकल जाते थे। बदमाशों के पास करीब आठ लाख रुपए के मोबाइल जब्त किए गए हैं।

रेलवे पटरी के पास बन रही थी लूट की योजना

गोविंदपुरा थाना प्रभारी ने अवधेश तोमर ने बताया कि बीएचईएल रेलवे पटरी के पास लूट की योजना बनाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने इन सभी को पकड़ लिया। यह लोग अब तक कितने मोबाइल लूट चुके हैं। यह भी पता किया जा रहा है। साथ ही यह भी बात सामने आई है कि ये लोग मोबाइल लूटकर बस्ती में घुस जाते थे।
पुलिस को गिरोह के साथ सिराज और आहद की तलाश है। दोनों की गिरफ्तारी से गिरोह के कई बड़े राज खुल सकते हैं

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *