मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में माईनिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जोरों पर विधायक और कलेक्टर ने किया निरीक्षण, जल्द होगा संचालित

डिजिटल लायब्रेरी और छात्रावास की सुविधा होगी उपलब्ध

By लाले विश्वर्मा 

सिंगरौली 25 अप्रैल 2025/ 60 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले एवं प्रदेश का पहला निर्माणाधीन माईनिंग कालेज तियरा का विधायक सिंगरौली श्री राम निवास शाह एवं कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला(Collector Mr. Chandra Shekhar Shukla) के द्वारा निरीक्षण किया जाकर संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी को निर्देश दिए कि चल रहा निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय में पूर्ण किया जायें।

विदित हो कि यह मध्यप्रदेश का पहला माईनिंग कालेज(Mining College) है-

जो सिंगरौली जिला में स्थित ग्राम तियरा में संचालित होगा। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। माइनिंग कालेज(Mining College) में जहा डिजिटल लायब्रेरी(Digital Library) होगी वही छात्रो के लिए छात्रावास की सुविधा रहेगीं। भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री प्रदीप चड़ार सहित संविदाकार उपस्थित रहे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *