मध्य प्रदेश

दुखद हादसा: कार कुएं में गिरने से 7 लोगों की मौत डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने घटनास्थल का किया दौरा 3 लोग घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

रविवार को मंदसौर जिले के नारायणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बूढ़ा-टकरावत में अनियंत्रित कुएं में जा गिरी. ऐसा बताया जा रहा है कि 7 लोगों के मौत की खबर है

By लाले विश्वर्मा 

रविवार को मंदसौर जिले के नारायणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बूढ़ा-टकरावत में अनियंत्रित कुएं में जा गिरी. ऐसा बताया जा रहा है कि 7 लोगों के मौत की खबर है. वहीं तीन लोगों को बाहर निकाला गया है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत और बचाव का कार्य जारी है.

3 घंटे से राहत और बचाव का काम जारी

उज्जैन के उन्हेल गांव से एक कार में श्रद्धालु नीमच के अंतारी देवी दर्शन के लिए जा रहे थे. मंदसौर जिले के बूढ़ा-टकरावत गांव में कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई है. बताया जा रहा है कि 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 3 गंभीर रूप से घायलों को मंदसौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक ग्रामीण कुएं में बचाने के लिए उतरा था वह भी फंस गया है. ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन और राहत एवं बचाव दल SDRF का दल लगातार अभियान चलाए हुए है. पिछले 3 घंटे से बचाव कार्य जारी है.

क्रेन की मदद से कार निकालने की कोशिश

क्रेन की मदद से कार को निकालने की कोशिश की जा रही है. चारपाई में रस्सी बांधकर रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा कुएं में पाइप डालकर पानी को निकाला जा रहा है. जिला कलेक्टर अदिति गर्ग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि कार में एलपीजी सिलेंडर होने के कारण गैस पानी में मिल गई. इससे कुएं का पानी जहरीला हो गया.

बहुत ही दुखद घटना है’

घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों से हादसे के संबंध में जानकारी ली. विस्तार न्यूज़ से उन्होंने कहा कि बहुत दुखद घटना है. हमारे कलेक्टर और एसपी यहां पर वे कार्य कर रहे हैं. जिन लोगों की जान बच सकती है, प्रयास किया जा रहा है.

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *