गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट चिकनकारी सूट को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं
चिकनकारी लखनऊ की गलियों से निकली सदियों पुरानी कढ़ाई तकनीक है

By सोनू विश्वकर्मा
चिकनकारी लखनऊ की गलियों से निकली सदियों पुरानी कढ़ाई तकनीक है जो कपड़ों पर उतर जाए तो खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसमें मुख्य रूप से फूलों और पैस्ले पैटर्न के जटिल डिजाइन शामिल हैं। चिकनकारी कढ़ाई को मलमल, लिनन और कॉटन जैसे हल्के कपड़ों पर सफेद धागे से सिला जाता है।
चिकनकारी को पहली बार मुगल काल के दौरान पेश किया गया-
तब से इसका आकर्षण सदी-दर-सदी बढ़ा और यह फैशन सौंदर्य का बेहतरीन हिस्सा बन गई। खूबसूरत चिकनकारी कुर्ता बाॅलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है। कई मौकों पर सेलेब्स को चिकनकारी सूट में देखा जाता है। ये उनके वार्डरोब का हिस्सा है। इसमें यह लंबा फुल चिकनकारी वर्क कुर्ता और साथ में मैचिंग प्लाजो या स्कर्ट का मिलान कर सकते हैं।
इस तरह का चिकनकारी कुर्ता सेट गजब का लुक देता है-
और इस मौसम की गर्माहट से राहत व सुकून भी देता है।लैवेंडर कलर चिकनकारी कुर्ता गर्मियों के फैशन के लिए एक नया चलन लेकर आया है। इस तरह के रंग गर्मियों में खूबसूरत लगते हैं। वहीं चिकनकारी कढ़ाई वाले इस लंबे कुर्ते के साथ हैवी फ्लेयर्ड शरारा शानदार को-ऑर्ड सेट बन सकता है।कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए शार्ट चिकनकारी कुर्ती स्टाइलिश और कैजुअल लुक का मिश्रण होती है।