मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भाग लेने का सुनहरा अवसरदेखा लास्ट डेट

सिंगरौली 1 मई 2025/ जिले में सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन 24 मई से 27 मई 2025 तक होना है

By सोनू विश्वकर्मा 

सिंगरौली 1 मई 2025/ जिले में सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन 24 मई से 27 मई 2025 तक होना है। इस समारोह में जिले के स्थानीय कलाकारों को भी भाग लेने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा।

सिंगरौली महोत्सव में भाग लेने के लिए स्थानीय कलाकारों के चिन्हांकन हेतु ऑडीशन मैत्री सभागार एनटीपीसी में 13 एवं 14 मई 2025 को प्रातः 9 से आयोजित किया जाना है।

उक्त समारोह में

भाग लेने के इच्छुक कलाकार अपना पंजीकरण जारी किये गए क्यूआर कोड के माध्यम से गूगल फार्म में करेंगे जो कि पूर्णतः नि :शुल्क होगा। ऑडीशन में समिति द्वारा अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागी संस्थाओं को अलग से सूचना दी जाएगी, जिसके लिए संपर्क मो. नं. 9424745886 जारी किया जाता है। पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए भी उक्त नं. से संपर्क किया जा सकता है ।

सिंगरौली महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारो को अपना पंजीकरण गूगल फार्म

https://forms.gle/2kiWpixmyrrRbrKdA में प्रविष्टी क्यूआर कोड के माध्यम से करना होगा। भाग लेने के इच्छुक कलाकार,संस्थाएँ अपनी प्रविष्टी 11 मई 2025 तक दिए हुए गूगल फार्म पर करा दें। ऑडीशन में प्रस्तुतीकरण करने वालों को कोई भुगतान देय नहीं होगा। पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *