मध्य प्रदेशसिंगरौली
सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल दसवीं में टॉपर, 500 में से 500 नंबर प्राप्त कर प्रदेश में अपना परचम लहराया
सिंगरौली जिले की बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है

By कार्यालय
सिंगरौली जिले की बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रज्ञा ने 500 में से 500 नंबर प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का प्रदर्शन किया है।
प्रज्ञा की इस उपलब्धि से
उनके परिवार और जिले के लोगों में खुशी की लहर है। प्रज्ञा की इस सफलता को लेकर उनके परिवार और जिले के लोगों ने बधाई दी है।
प्रज्ञा की इस उपलब्धि से सिंगरौली जिले का नाम प्रदेश में रोशन हुआ है और अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।