जम्मू कश्मीरदेश-विदेशपहलगाम में हुए आतंकी हमले

शादी के 3 दिन बाद देश का बुलावा, फौजी पति की विदाई पर भावुक हुई दुल्हन

शादी का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था, दुल्हन के हाथों की मेहंदी जैसी की तैसी थी और नई नवेली दुल्हन को नम आंखों के साथ अपने फौजी पति को देश की सेवा के लिए विदा करना पड़ा

By जिला कार्यालय

शादी का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था, दुल्हन के हाथों की मेहंदी जैसी की तैसी थी और नई नवेली दुल्हन को नम आंखों के साथ अपने फौजी पति को देश की सेवा के लिए विदा करना पड़ा। महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले सेना के जवान मनोज ज्ञानेश्वर पाटील की शादी 5 मई को यामिनी पाटील से हुई थी।

यह भी देखे :-

https://x.com/P_Ganesh_07/status/1920714913393045564?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1920714913393045564%7Ctwgr%5E9264cd2ae90df5109394a744f6fd9ae68744be51%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-3397634434727038653.ampproject.net%2F2504091801000%2Fframe.html

शादी की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के चलते मनोज की छुट्टी रद्द कर दी गई

और उन्हें तुरंत सीमा पर रिपोर्ट करने का आदेश मिला। मनोज ने बिना कोई देर किए, देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए 8 मई को ड्यूटी ज्वाइन करने निकल पड़े। मनोज जब ड्यूटी पर लौटने के लिए अपने घर से निकले तो नवविवाहिता पत्नी की आंखें नम हो गईं, लेकिन यामिनी ने खुद को संभाला और कहा, मुझे गर्व है कि मेरे पति देश की रक्षा के लिए सीमा पर जा रहे हैं, देश से बड़ा कुछ नहीं है।

परिवार के साथ शादी की खुशियां मना ही रहे थे कि तभी मनोज को देशसेवा का कर्तव्य निभाने जाना पड़ा-

उन्होंने कहा कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं होता। जबकि मनोज की पत्नी यामिनी ने भी इस कठिन परिस्थिति में देशसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और पति को भावुक होकर विदा किया। मनोज को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची यामिनी ने कहा, मुझे गर्व है कि मेरे पति सीमा पर देश की रक्षा के लिए जा रहे हैं, देश से बड़ा कुछ नहीं होता। यामिनी का यह जज्बा न सिर्फ पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देती है।

यह भी देखे :- कब खरीदा गया था भारत का रक्षा कवच S-400 और किस सरकार की थी पहल?

सोनू विश्वकर्मा

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *