मध्य प्रदेश

CM मोहन यादव के बेटे ने संभाला नया जिम्मा पदक के लिए आया हूं, पद के लिए नहीं….’

उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा पदभार ग्रहण और खेल अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन माधव क्लब में किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला

By जिला कार्यालय  

उज्जैन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा पदभार ग्रहण और खेल अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन माधव क्लब में किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वशिष्ठ ने बैडमिंटन की युवा प्रतिभा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव को अध्यक्ष पद का ताज सौंपा।

यह भी पढ़े :- Accident ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से हुई 13 लोगों की मौत

इस अवसर पर बैडमिंटन के क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पद के लिए नहीं, बल्कि पदक के लिए आया हूं…. नवनियुक्त अध्यक्ष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा, मैं खेलों में पद के लिए नहीं, बल्कि पदक के लिए आया हूं। मेरा संकल्प है कि उज्जैन के प्रत्येक खेल और खिलाड़ी का उत्थान हो और खेल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। वैभव यादव को शाल, श्रीफल, दुपट्टा और आकर्षक मोमेंटो के साथ विशिष्ट अभिनंदन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे, जबकि अध्यक्षता मध्यप्रदेश बैडमिंटन संगठन के महासचिव अनिल चौगुले (इंदौर) ने की। विशेष अतिथि के रूप में निगम मेयर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, और मध्यप्रदेश बैडमिंटन संगठन की सिलेक्शन कमेटी के सदस्य अमरीश नाडकर उपस्थित रहे।

विधायक अनिल जैन ने कहा,

उज्जैन के सांस्कृतिक वैभव के साथ-साथ खेलों के विकास और वैभव में भी आने वाले समय में इज़ाफा होगा। हम सब मिलकर उज्जैन को खेलों के क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाएंगे। स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास कार्यक्रम के सूत्रधार रहे, जबकि ओंकार पाल ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े :- Crime :- चलती गाड़ी में लगी आग सुबह चार बजे जयपुर के लिए निकला था

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *