क्राइमलाइफस्टाइल

दुल्हन की अनोखी हरकत स्टेज पर दूल्हा करता रहा इंतजार, नहीं आई दुल्हन, बरात लौटी खाली हाथ

स्टेज पर दूल्हा, दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर वरमाला डालने से मना कर दिया। इससे बरात बिना दुल्हन के लौट गई

By जिला – कार्याल

स्टेज पर दूल्हा, दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर वरमाला डालने से मना कर दिया। इससे बरात बिना दुल्हन के लौट गई। उधर, वर पक्ष का आरोप है कि दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बांदा स्थित नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह कस्बा निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक से तय हुआ था।

रविवार 11 मई को कस्बे के अतर्रा मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाल में दोनों पक्ष पहुंचे-

यहां द्वारचार की रस्म होने के बाद वरमाला का कार्यक्रम होना था। काफी समय बीतने के बाद दुल्हन स्टेज पर नहीं पहुंची तो बरातियों और घरातियों में चर्चा होने लगी। वर पक्ष के लोग दुल्हन के पास पहुंचे और कारण पूछा। यहां युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मैरिज हॉल में रात में दोनों पक्षों के बीच बातें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सुबह बरात बिना दुल्हन के लौट गई

 

सोनू विश्वकर्मा

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *