Singrauli News – सिंगरौली की लोगों की जान और जहान खतरे में: नशे के दलदल में धकेल रहा हीरोइन माफिया पंकज सिंह, कब होगी कार्यवाही पुलिस की भूमिका पर ऊंच रहे गंभीर सवाल
सिंगरौली में हीरोइन माफिया पंकज सिंह के अवैध कारोबार ने शहर को नशे के दलदल में धकेल दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंकज सिंह के खिलाफ कई बार शिकायत की गई

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली में हीरोइन माफिया पंकज सिंह के अवैध कारोबार ने शहर को नशे के दलदल में धकेल दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंकज सिंह के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिंगरौली के युवाओं का भविष्य खतरे में है और शहर का भविष्य भी। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से पंकज सिंह का कारोबार फल-फूल रहा है।
सिंगरौली के लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं-
आरोप है कि पंकज सिंह के नेटवर्क ने शहर के युवाओं को नशे की लत में धकेल दिया है। शहर के कई युवा नशे की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं और कईयों का भविष्य खतरे में है। नशे की वजह से शहर में अपराध की दर भी बढ़ गई है। सिंगरौली के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि पंकज सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और शहर को नशे के दलदल से बचाया जाए। लेकिन पुलिस की भूमिका अभी तक संदिग्ध रही है।
यह भी देखे :- Singrauli News – खनिज विभाग और पुलिस का संयुक्त अभियान अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही चौकी सासन थाना बैढ़न में बड़ी सफलता
लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस की मिलीभगत नहीं होगी-
तब तक कोई भी माफिया इतनी आसानी से अपना कारोबार नहीं चला सकता। सिंगरौली के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पंकज सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और शहर को नशे के दलदल से बचाया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक पंकज सिंह के खिलाफ कार्रवाई करती है और सिंगरौली के लोगों को न्याय मिलता है या नहीं। शहर का भविष्य और युवाओं की जान खतरे में है, और यह देखना होगा कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।















