उत्तर प्रदेश

हागरात पर दुल्हन का बड़ा धोखा दूल्हा और सास को नशीली दवा देकर जेवरात लेकर फरार

हागरात पर दुल्हन का बड़ा धोखा दूल्हा और सास को नशीली दवा देकर जेवरात लेकर फरार

By जिला – कार्यालय 

यूपी के आगरा में हुई एक शादी में दूल्हे ने जो दुल्हन से अरमान लगा रखे थे वह सारे फीके हो गए। दूल्हा शादी करके दुल्हन को घर तो ले आया लेकिन ज्यादा समय तक वह उसके साथ समय नहीं बिदा पाया। दुल्हन की चाल को दूल्हा समझा नहीं पाया। सुहागरात पर दूल्हा कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने उसे दूध का गिलास थमा दिया।

दूध पीने के बाद दूल्हा बेड पर ही लुढ़क गया। उसे होश ही नहीं रहा-

दुल्हन ने सास को भी नहीं छोड़ा। उसे भी वह बेहोश कर गई। इसके बाद घर में रखे जेवरात और नकदी भी ले गई। अगले दिन जब दूल्हा और उसकी मां को होश आया तो घर की छानबीन की। घर की हालत देखते ही सारा मामला समझ में आ गया। दूल्हे की मां ने चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा लिखाया है। दुल्हन जिस बाइक पर बैठकर भागी थी उसका नंबर भी मुकदमे में खोला गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना 5 मई की रात की है-

सीतानगर, एत्मादुद्दौला निवासी कुसुमा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा रिंकू पेटीज की ठेल लगाता है। बेटे की मुलाकात अधिवक्ता जयप्रकाश धाकरे से हुई थी। उन्होंने उसे जाल में फंसाया। कहा कि उसकी शादी करा देंगे। उनके घर आए। उनसे कहा कि लड़की वाले गरीब हैं। दोनों तरफ का खर्चा उठाना पड़ेगा। वे तैयार हो गए। 1.20 लाख रुपये दे दिए। चार मई को नगला पदी स्थित महादेव मंदिर में बिचौलिया बने जयप्रकाश ने एक युवती से बेटे की शादी करा दी। युवती का नाम अंतिमा बताया। एक आधार कार्ड दिया। जो मिर्जापुर के पते का था।

शादी में दुल्हन के फर्जी बुआ, फूफा और मामा शामिल हुए-

पांच मई की रात दुल्हन ने दूध में नशीली दवा मिला दी। बेटे और उन्हें बेहोश करके फरार हो गई। सुबह आंख खुली तो दुल्हन गायब थी। घर देखा तो 1.30 लाख रुपये, अंगूठी और चांदी के जेवरात भी गायब थे। आस-पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पता चला कि बाइक आई थी। दुल्हन उस पर बैठकर भागी है। पीड़िता ने इस संबंध में भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह से शिकायत की थी। विधायक के कहने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

सोनू विश्वकर्मा

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *