Singrauli News – सिंगरौली के खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम हो रहा पुलिस के इशारे पर अवैध कबाड़ का कारोबार और क्षेत्र में फैला कबाड़ियों का साम्राज्य खुटार चौकी प्रभारी जानकार बने मूकदर्शक
पुलिस के सरंक्षण में चल रहा कारोबार, कबाड़ के आड़ में मशीनों के बेशकीमती पार्ट्स भी हो रहे पार

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में इन दिनों कबाड़ सहित गोटी सट्टा एवं गांजा का कारोबार जोर पकड़ा हुआ है। चर्चा है कि पुलिस के संरक्षण में यह अवैध करोबार अब धीरे-धीरे व्यापक रूप ले लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध कारोबार तेजी से पनप रहा है। कबाड़ के साथ-साथ अन्य कारोबार गांजा एवं गोटी सट्टा भी खूब चल रहा है। हालांकि चौकी के ठीक बगल में संचालित कबाड़ का कारोबार लाईसेंसी हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है। लेकिन इसके अलावा अन्य कारोबार गांजा भी जोर पकड़ा हुआ है।
सूत्रों की बात माने तो मिश्री नामक व्यक्त पिपराझांपी एवं चितरबई कला गांव तक पहुंच बनाये हुये हैं-
उधर बनौली तिराहा पर गोटी सट्टा का कारोबार तेजी से पनपा हुआ है। आरोप के साथ-साथ चर्चा है कि सोनी पर खुटार पुलिस मेहरवान है। गोटी सट्टा 100 से शुरू की जाती है और इसके बाद साल में फंसाने के बाद लोग हजारों रूपये हार-जीत पर लगा देते हैं। यहां के प्रबुद्ध नागरिको ने इस ओर आईजी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उक्त कारोबार पर रोक लगाये जाने की मांग की है।















