न्याय की आस, पुलिस की कार्यवाही की प्रतीक्षा चोरी और धमकी के आरोपियों पर नहीं हुई कार्यवाही महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम नैकिन में एक महिला ने अपने ही पड़ोसियों पर घर में चोरी और धमकी देने का आरोप लगाया है

By सोनू विश्वकर्मा
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम नैकिन में एक महिला ने अपने ही पड़ोसियों पर घर में चोरी और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला पुष्पा सोनी ने पुलिस अधीक्षक महोदय को दिए आवेदन में बताया है कि जब वह अपने पिता के निधन के बाद जबलपुर गई थी, तब उसके घर का खपरैल निकालकर आरोपी संजय सोनी, बसंती सोनी और 2 अन्य व्यक्तियों ने चोरी की।
आरोपियों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर रखे सामान की चोरी की-
महिला ने बताया कि घटना की जानकारी उसे तब मिली जब वह जबलपुर से वापस आई। उसने देखा कि उसके घर का खपरैल निकला हुआ था और घर के अंदर रखे सामान की चोरी हुई थी। महिला ने तुरंत रामपुर नैकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद उसने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय चुरहट को भी आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं-
आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और वह कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक महोदय से आरोपियों के खिलाफ विधि अनुकूल कार्यवाही करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। महिला ने अपने आवेदन में बताया कि उसने घटना का वीडियो भी बनवाया है और आरोपियों के खिलाफ सबूत भी इकट्ठा किए हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुरोध किया है कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें और उसकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें। महिला ने बताया कि वह और उसका परिवार आरोपियों की धमकी से डरा हुआ है और उन्हें न्याय की आस है।
अब देखना यह है
कि पुलिस अधीक्षक महोदय आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं और महिला को न्याय मिलता है या नहीं। महिला की शिकायत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।