Singrauli News सिंगरौली जिले में अवैध शराब के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन की मुहिम तेज़, सरई में 11 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
सिंगरौली (म.प्र.) – जिले में अवैध रूप से बिक रही शराब और बढ़ते नशे के प्रकोप के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है

सिंगरौली जिले में अवैध रूप से बिक रही शराब और बढ़ते नशे के प्रकोप के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
इस कड़ी में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरई थाना क्षेत्र में रैली निकालते हुए प्रशासन को जागरूकता का संदेश दिया
और अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की। इसी तारतम्य में सरई तहसील में संगठन के कार्यकर्ता, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी प्रेम सागर गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिवाकांत अग्रहरि, उपाध्यक्ष रामदरश वर्मा सहित तहसील अध्यक्ष विजय जैसवाल के नेतृत्व में, तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब और अन्य नशे के साधनों पर कठोर कार्यवाही की जाए और इन्हें पूरी तरह से बंद किया जाए। इसी के साथ ही कोल डस्ट से राहत हेतु वैकल्पिक रेललाइन, शासकीय विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, डॉक्टरों की नियुक्ति, बस स्टैंड, बायपास सड़क, किसानों को खाद-बीज, और विस्थापितों को रोजगार की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि
क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से न सिर्फ युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, बल्कि सामाजिक ताना-बाना भी प्रभावित हो रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस पूरे जनजागरण रैली में स्वामी शरण अग्रहरि, राम लल्लू शाह, शिव प्रसाद शाह, जमुना विश्वकर्मा, संतोष शाह सहित सैकड़ों अनुयायी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इनका कहना है
जिला प्रभारी प्रेम सागर गुप्ता कहें तो पूरे जिले भर में सभी थाना क्षेत्रों में गांव-गांव में अंग्रेजी शराब की बिक्री पुलिस के इशारे पर हो रहा है और शराब ठेकेदारों से पुलिस की अच्छी डील भी होती है। तभी तो यह अवैध धंधा वर्षों से फल फूल रहा है।
सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा ने आश्वासन देते हुए कहा की इन मुद्दों को पारदर्शिता के साथ देखते हुए जहां कमियां पाए जाएंगे वहां कड़ी कार्यवाही की जाए