मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News -हेड कांस्टेबल मोहर्रिर की मनमानी से नाराज़ माडा क्षेत्रवासी पैसे के बिना नहीं करते कोई काम, शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों से वसूली का आरोप

माडा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल मोहर्रिर उपेंद्र सिंह बघेल की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी का माहौल है

By गूंज सिंगरौली समाचार कार्यालय, सिंगरौली

माडा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल मोहर्रिर उपेंद्र सिंह बघेल की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उपेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से माडा थाना से हटाया जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल बिना पैसे लिए न तो रिपोर्ट दर्ज करते हैं और न ही कोई अन्य पुलिस कार्रवाई।

पीड़ित जब थाने में शिकायत लेकर आता है

तो उससे भी पैसे मांगे जाते हैं और जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत होती है, उससे भी दबाव बनाकर पैसे ऐंठे जाते हैं। बताया जा रहा है कि मोहर्रिर पीड़ितों से यह कहकर पैसे लेते हैं कि वे झूठी शिकायतें कर रहे हैं, वहीं आरोपियों को धमकाकर कहते हैं कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।

इस दोहरी वसूली नीति से आम नागरिक त्रस्त हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर पुलिस विभाग “सोशल पुलिसिंग” जैसे अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि आमजन को न्याय मिल सके और पुलिस पर जनता का विश्वास बहाल रह सके।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *