उत्तर प्रदेशक्राइम

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड : आरोपी पति ने की पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में घायल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कथित तौर पर पती निकी को जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी का पुलिस ने एन‌काउंटर किया है

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कथित तौर पर पती निकी को जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी का पुलिस ने एन‌काउंटर किया है। विपिन भाटी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। रविवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान उसका एनकाउंटर हुआ। आरोप है कि विपिन भाटी पुलिस का हथियार छीनकर कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था।

इसी घटनाक्रम में ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें विपिन भाटी के पैर में गोली लगी। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। निकों की शादी 2016 में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में रहने वाले विपिन भाटी से हुई थी। पिछले दिनों, निको को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और फिर जलाकर मार डाला। निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जालाया। निकी को उसके बेटे के सामने आग लगाई गई।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के अनुसार, पुलिस की फोर्टिस अस्पताल से एक मेमो मिला था, जिसमें बताया गया कि एक लड़की गंभीर रूप से जली हुई हालत में आई है, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, निकी को पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी परिवार में हुई थी, ने आरोप लगाया कि निक्की की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उनका परिवार ससुराल वालों की 36 लाख रुपए की दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाया।

कंचन ने आरोप लगाए, हमें लगातार परेशान किया जाता था। वे कहते रहे कि शादी के दौरान उन्हें यह-वह नहीं मिला। उन्होंने हमारे परिवार से 36 लाख रुपए की मांग की। उसने बताया कि दहेज की मांग के लिए उसे भी प्रताड़ित किया गया और पीटा गया। कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्री के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दी टीमें लगाई गई।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *