मध्य प्रदेशसिंगरौली

वृत्त एवं लेखा शाखा का प्रभार छोटेलाल पनिका को मिला आयुक्त ने उपयंत्रियों के प्रभार में भी किया आंशिक परिवर्तन

नपानि आयुक्त सविता प्रधान ने वृत्त एवं लेखा शाखा के साथ-साथ उपंयत्रियों के प्रभार में भी आशिंक परिवर्तन आदेश जारी किया है।

नपानि आयुक्त सविता प्रधान ने वृत्त एवं लेखा शाखा के साथ-साथ उपंयत्रियों के प्रभार में भी आशिंक परिवर्तन आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार वृत्त एवं लेखा शाखा में पदस्थ रामसेवक वर्मा सहायक गे्रड-दो का कार्य छोटलाल पनिका सहायक ग्रेड-दो को सौपा है। वहीं छोटेलाल पनिका का कामकाज रामसेवक वर्मा को सौपा गया है।

वहीं नगर निगम क्षेत्र के

वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक विद्युत संबंधी समस्त कार्यो के नोडल अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहायक यंत्री होंगे। संतोष पाण्डेय एसडीओ उक्त कार्य अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ अग्रिम आदेश तक विद्युत संबंधी कार्य को भी संपादित करेंगे। आयुक्त ने उपयंत्रियों के वार्डो में भी फेरबदल किया है। उपयंत्री दिनेश सोलंकी को वार्ड 1 से 11, जितेन्द्र कुमार को 12 से 33 एवं विशाल खत्री को 36 से 45 तक के विद्युत संबंधी कार्य देखेंगे। इसके अलावा प्रभारी उपयंत्री अनुज सिंह अपने कार्य के साथ-साथ वार्ड क्रमांक 38 एवं 39 में उपयंत्री का कार्य आगामी आदेश तक संपादित करेंगे। वही पिछले दिनों निलंबित उपयंत्री धु्रव कुमार सिंह के वार्डो 43 से 45 के समस्त कार्यो का प्रभार वापस लेते हुये प्रभारी सहायक यंत्री आलोक टिरू को अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

दो उपयंत्रियों को परिसंपत्तियों के सर्वे के लिए लगाई ड्यूटी

एनसीएल जयंत, दुद्धिचुआ विस्तार परियोजना के लिए ग्राम पंजरेह, मेढ़ौली, चटका, झिंगुरदह का अधिग्रहण भारत सरकार द्वारा किया जा चुका है। मोरवा जोन के उक्त वार्डो में अर्जित भूमि पर स्थित निगम स्वामित्व के परिसंपत्तियों के सर्वेक्षण एवं जानकारी संकलित करने के लिए नपानि आयुक्त सविता प्रधान ने उपयंत्री प्रवीण गोस्वामी एवं संजीव अहिरवार की ड्यूटी लगाई है। उक्त दोनों उपयंत्रियों को पूर्व में सौपे गये समस्त दायित्वों से मुक्त करते हुये उप कार्यालय मोरवा में निगम परिसंपत्तियों केसंपूर्ण संर्वेक्षण करने एवं सर्वेक्षण पश्चात एनसीएल से अवार्ड पारित तक पदस्थ रहेंगे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *