अडानी ग्रुप की मध्य प्रदेश में बड़ी एंट्री: सिंगरौली में कोयला खदान संचालन को मिली मंजूरी, 30 साल तक चलेगा प्रोजेक्ट
अडानी पावर लिमिटेड को सिंगरौली जिले के धिरौली कोयला खदान के संचालन की मंजूरी मिल गई है।

भोपाल। देश के प्रमुख औद्योगिक समूह अडानी ग्रुप ने मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी एंट्री की है। अडानी पावर लिमिटेड को सिंगरौली जिले के धिरौली कोयला खदान के संचालन की मंजूरी मिल गई है। यह खदान आगामी 30 वर्षों तक संचालित की जाएगी। धिरौली कोल ब्लॉक की पीक उत्पादन क्षमता 6.5 मिलियन टन प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।
इसमें से 5 मिलियन टन का उत्पादन ओपन कास्ट माइनिंग के माध्यम से और शेष भूमिगत खनन से किया जाएगा। खदान में कुल 620 मिलियन मीट्रिक टन ग्रास जियोलॉजिकल रिजर्व और 558 मिलियन मीट्रिक टन शुद्ध कोयला भंडार उपलब्ध है। कंपनी का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष 2027 तक ओपन कास्ट खनन की अधिकतम उत्पादन क्षमता प्राप्त कर ली जाए। भूमिगत खनन की शुरुआत नौ वर्षों बाद की जाएगी। यह प्रोजेक्ट न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगा, बल्कि ऊर्जा उत्पादन को भी मजबूती प्रदान करेगा।















