दिल्लीदेश-विदेश

PM मोदी नहीं जाएंगे UNGA बैठक में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर 27 सितंबर को देंगे भारत का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अमेरिका में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण वैश्विक बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आगामी बैठक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अमेरिका में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण वैश्विक बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और 27 सितंबर को UNGA महासभा को संबोधित करेंगे।

पहले सूची में था पीएम मोदी का नाम

जुलाई में जारी की गई UNGA वक्ताओं की प्रारंभिक सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल था, और वे 26 सितंबर को भाषण देने वाले थे। लेकिन अब संशोधित सूची में उनका नाम हटा दिया गया है और एस. जयशंकर को भारत की ओर से प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। यह बदलाव ऐसे समय पर हुआ है जब भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर कुछ खटास की खबरें सामने आ रही हैं।

UNGA का 80वां सत्र 9 सितंबर से होगा शुरू

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा। इसके तहत 23 से 29 सितंबर के बीच उच्च स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें विश्व भर के नेता वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप भी देंगे भाषण

UNGA महासभा की शुरुआत परंपरा के अनुसार ब्राजील के भाषण से होगी, जिसके बाद अमेरिका अपना संबोधन देगा। इस बार 23 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महासभा को संबोधित करेंगे, जिससे यह सत्र और भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संशोधित सूची, आगे हो सकता है बदलाव

गौरतलब है कि यह सूची अंतिम नहीं मानी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वक्ताओं की लिस्ट में आगे भी बदलाव संभव हैं। फिलहाल के मुताबिक, भारत की ओर से 27 सितंबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर भाषण देंगे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *