मध्य प्रदेशसिंगरौली

Breking News: सिंगरौली में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान

यातायात पुलिस सिंगरौली जिलेवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें

सिंगरौली। थाना यातायात, 07 सितम्बर 2025 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों के पालन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और मृत्युदर को कम करने के लिए जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह अभियान 08 सितम्बर से 22 सितम्बर 2025 तक पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष कार्रवाई होगी।

अभियान के दौरान जिन बिंदुओं पर कार्रवाई होगी –

  1.  बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना।
  2.  बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना।
  3.  तेज रफ्तार में वाहन चलाना।
  4.  नाबालिग द्वारा वाहन चलाना।
  5.  वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग।
  6. शराब पीकर वाहन चलाना।
  7.  गलत दिशा से वाहन चलाना।
  8. ओवरलोड वाहन (यात्री/मालवाहन) चलाना।
  9.  बिना लाइसेंस वाहन चलाना।
  10.  बिना फिटनेस वाहन चलाना।
  11.  बिना परमिट वाहन चलाना।

योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी होगा

अभियान के दौरान शासन की सड़क सुरक्षा संबंधी योजनाएं जैसे – राहबीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जनता को यातायात नियमों के पालन और इन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *