Singrauli News – देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम बोले “सेवा ही संगठन, समर्पण ही संकल्प”
मंडल में सेवा पखवाड़ा 2025 का हुआ शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा और संगठन का संकल्प.

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली । जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र मेश्राम ने आज बरगवां मंडल में आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के मंडल बैठक एवं कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सेवा ही संगठन और समर्पण ही संकल्प है।”
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाजहित और राष्ट्रहित के कार्य करती आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
सेवा पखवाड़ा में होंगे कई आयोजन…
विधायक मेश्राम ने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जरूरतमंदों की मदद, जनजागरूकता अभियान सहित कई सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को जोड़कर सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद..
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला मंत्री ध्रुव सिंह, नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष सरई रामधनी यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल कार्यकर्ता और कार्यशाला में आए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा केवल राजनीति की पार्टी नहीं है, बल्कि सेवा और संगठन के मूल्यों पर आधारित परिवार है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाने का संकल्प लेता है।
विधायक का रहा आह्वान
अपने उद्बोधन में विधायक मेश्राम ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे मनोयोग और समर्पण से इस सेवा पखवाड़े को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सेवा भावना से किए गए कार्य ही संगठन को मजबूत करते हैं और यही भाजपा की असली पहचान है। बरगवां मंडल में आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, संगठन और समर्पण के संकल्प को मजबूत करता है। आगामी 15 दिनों तक भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच सेवा की मिसाल पेश करेंगे और “सेवा ही संगठन” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।