मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – सड़क सुरक्षा अभियान: 7 दिन में 1445 वाहनों पर कार्रवाई, ₹8.04 लाख जुर्माना

केवल 07 दिनों में कुल 1445 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹8,04,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान (08 से 22 सितंबर 2025) के तहत सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख कार्यवाही –

  • 1. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन – 610 चालान, ₹1,83,000
  • 2. बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन – 512 चालान, ₹2,56,000
  • 3. शराब पीकर वाहन चलाना – 10 चालान, ₹1,10,000
  • 4. गलत साइड से वाहन चलाना – 124 चालान, ₹62,000
  • 5. ओवरलोडिंग यात्री/माल वाहन – 82 चालान, ₹1,05,000
  • 6. बिना लाइसेंस वाहन – 5 चालान, ₹11,000
  • 7. बिना परमिट वाहन – 1 चालान, ₹10,000
  • 8. मोबाइल पर बात करते हुए वाहन – 5 चालान, ₹5,000
  • 9. तेज गति से वाहन चलाना – 5 चालान, ₹5,000
  • 10. बिना फिटनेस वाहन – 8 चालान, ₹16,000
  • 11. अन्य उल्लंघन – 83 चालान, ₹41,000
 कुल: 1445 चालान, ₹8,04,500 जुर्माना

योजनाओं का प्रचार-प्रसार

अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी शासन की योजनाओं — राहगीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकार योजना, कैशलेश योजना — का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फ्लेक्स, बैनर, पेट्रोल पंप, पार्क और शासकीय कार्यालयों में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *