Singrauli News – भाजपा मंडल बरगवां ने सेवा कार्यों के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
मंडल अध्यक्ष मकरध्वज उर्फ मंगल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वच्छता

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल बरगवां द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में विशेष सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष मकरध्वज उर्फ मंगल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर नगर परिषद क्षेत्र की साफ–सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और श्रृंगी ऋषि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण किया गया। सेवा कार्यों के दौरान बुजुर्गों और मरीजों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देश और समाज की खुशहाली की कामना की।
लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य ही सबसे बड़ी और सच्ची शुभकामना है।