मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News सिंगरौली में 21 कोयला वाहनों पर कार्यवाही, 1.05 लाख रूपये का जुर्माना

सिंगरौली। प्रतिबंधित समय में बिना काफिले (कॉन्वॉय) के कोयला परिवहन करते पकड़े गए 21 वाहनों पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ₹1,05,000 का जुर्माना अधिरोपित किया है। पुलिस के अनुसार 1 जनवरी से 17 सितंबर 2025 तक कुल 73 वाहनों पर कार्यवाही की गई, जिन पर ₹3,65,000 जुर्माना लगाया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 8 से 22 सितंबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान वैढन, बरगवा और परसोना मार्ग पर औचक चेकिंग की जा रही है। अभियान के 11 दिनों में कुल 1,950 वाहनों पर कार्यवाही कर ₹10,92,000 जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा राहबीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार | किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के है।

मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना और आम जनता को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *