मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News सिंगरौली पुलिस को सी.एम. हेल्पलाइन 181 में प्रदेश में द्वितीय स्थान का पुरस्कार

अगस्त 2025 के लिए जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली ने 93.14 प्रतिशत वेटेज स्कोर हासिल कर 'ए' ग्रेडिंग प्राप्त की

सिंगरौली। सिंगरौली जिले ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 की शिकायत निवारण रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अगस्त 2025 के लिए जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली ने 93.14 प्रतिशत वेटेज स्कोर हासिल कर ‘ए’ ग्रेडिंग प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल नेतृत्व में जिले की पुलिस टीम ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत संपर्क कर उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया। इस अवधि में जिले में कुल 1237 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 1170 का संतोषजनक समाधान किया गया। प्रमुख शिकायतों में जमीनी विवाद, मारपीट, परिवारिक और आपसी विवाद शामिल थे। महिला थाना, थाना-गढ़वा ने 100 त्न संतोषजनक निवारण किया, वहीं अन्य थानों ने 90 त्न से अधिक समाधान दर प्राप्त की। शिकायतों का निवारण लेवल 1 से 4 तक किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने सभी थाना/चौकी प्रभारी, सायबर सेल और शिकायत शाखा की टीम की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। न सेवा उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय टीम की लगातार मॉनिटरिंग और पीड़ितों के प्रति गंभीरता से काम करने को जाता है। यह उपलब्धि जिले की पुलिस टीम के समर्पण और जनता के प्रति जवाबदेही का प्रमाण है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *