मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – Singrauli News विजयदशमी पर्व पर मोरवा थाने में शस्त्र पूजन पुलिस अधिकारियों ने विधि-विधान से की पूजा, निर्दोष पर शस्त्र का प्रयोग न करने का लिया संकल्प

शौर्य और पराक्रम के प्रतीक शस्त्रों को पूजने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। विजयदशमी पर्व पर हर वर्ष शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई जाती है। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक शस्त्रों को पूजने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी परंपरा को जीवित रखते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन पर जिले के सभी थानों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में गुरुवार सुबह मोरवा थाना परिसर में भी विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी गौरव कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक यू. पी. सिंह के साथ समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले पुलिस बल द्वारा थाने में उपलब्ध सभी शस्त्रों की साफ-सफाई की गई। इनमें इंसास राइफल, पिस्टल, रिवॉल्वर, टियर गैस गन सहित कई अन्य हथियार शामिल रहे। सफाई के उपरांत पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पुष्प और कंकु अर्पित कर शस्त्र पूजन सम्पन्न कराया गया।

पूजन के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शस्त्रों को केवल अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर ही प्रयोग करने तथा निर्दोष पर कभी भी उपयोग न करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि समाज की रक्षा, जनता की सेवा और न्याय की स्थापना के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर रहेगा।

शस्त्र पूजन के अवसर पर थाना परिसर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और अनुशासित बना रहा। पुलिस बल द्वारा इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शस्त्र केवल सुरक्षा और न्याय के लिए हैं, किसी निर्दोष को कष्ट देने के लिए नहीं।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *