मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News जियावन थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह की तत्परता से बची 4 जिंदगियां हादसे के घायलों को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By सोनू विश्वकर्मा 

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जियावन थाना क्षेत्र के सरौंधा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे दो बाइक आपस में आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक मासूम बच्ची भी शामिल थी।

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब जियावन थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ दुर्गा विसर्जन ड्यूटी पर बैनाकुंड जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे लोगों की भीड़ देखी और तत्काल अपनी गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। हालात गंभीर देखते हुए थाना प्रभारी ने बिना किसी देरी के घायलों को अपने वाहन और आसपास मौजूद निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

देवसर अस्पताल में तैनात डॉक्टर संजय पटेल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। खासतौर पर ढीलरी निवासी रामजी बैगा की स्थिति नाजुक थी। सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने जानकारी दी कि रामजी बैगा को आर्थोपेडिक्स वार्ड में भर्ती कराया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल चारों घायलों का इलाज जारी है।

जियावन थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह और उनकी टीम की सतर्कता और मानवीय पहल ने चार परिवारों की जिंदगी बचाई। उनकी इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *