मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News नवागत कलेक्टर गौरव बैनल एक्शन मोड में — लापरवाही पर डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

आम जनमानस में दिखा एक नया उम्मीद।

सिंगरौली /नवागत कलेक्टर गौरव बैनल ने सोमवार को जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टरों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराज़गी जताई। कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि और आरएमओ डॉ. राजेश वैश्य को अस्पताल में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ओपीडी व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर देते हुए कहा कि डॉक्टरों की राउंडिंग का समय ओपीडी से अलग तय किया जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने और निजी अस्पतालों में डॉक्टरों की सेवाओं पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। उन्होंने शिकायत रजिस्टर बनाने और मरीजों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *