Singrauli News बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई,रेत माफिया पर कसा शिकंजा, हाईवा वाहन समेत अवैध रेत जप्त
इसी क्रम में थाना बरगवां पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सिंगरौली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बरगवां पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रेत से भरे एक हाईवा वाहन को पकड़ते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 07 अक्टूबर 2025 की रात थाना बरगवां पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक हाईवा वाहन क्रमांक UP 63 AT 9097 अवैध रेत (बालू) लोड कर देवसर दिशा से बरगवां बाजार की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर ने पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने बरगवां तालाब के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। जांच करने पर वाहन में अवैध रूप से भरी गई रेत पाई गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम पिन्टू अंसारी पिता अली अहमद अंसारी (उम्र 27 वर्ष, निवासी हर्रा चन्देल, थाना जियावन, जिला सिंगरौली) बताया।
वाहन स्वामी के रूप में अम्बुज कुमार पाठक पिता खड़मुख प्रसाद पाठक निवासी चन्दुआर, थाना जियावन, जिला सिंगरौली का नाम सामने आया।
जप्ती एवं अपराध पंजीकरण
- अवैध रेत (बालू) — 500 फीट, अनुमानित कीमत ₹15,000/-
- हाईवा वाहन क्रमांक UP 63 AT 9097 — कीमत लगभग ₹10,00,000/- को जप्त किया।
आरोपियों का यह कृत्य धारा
303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दंडनीय पाया गया। इस पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 544/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।
कार्रवाई में विशेष भूमिका रही:
निरीक्षक मो. समीर,सउनि वीरेन्द्र त्रिपाठी,प्रआर संजय यादव,आर अरविन्द यादव, औरीश गुर्जर, शिवराज सिंह तोमर















