Road Accident Newsमध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा से जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने पेश की मानवता की अनोखी मिसाल

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम रणधीर सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माड़ा से बैठन की ओर जा रहे थे

By सोनू विश्वकर्मा

माड़ा। जनपद सदस्य रणधीर सिंह एक बार फिर अपने मानवीय संवेदनाओं और तत्परता के कारण चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम रणधीर सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माड़ा से बैठन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुडार चौकी के समीप सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली, जो कुछ ही देर पहले सड़क दुर्घटना की शिकार हुई थी।

घटना को देखते ही रणधीर सिंह ने बिना कोई विलंब किए अपना वाहन रोका और तत्काल घायल महिला को उठाकर अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला का उपचार प्रारंभ किया, जिससे उसकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने रणधीर सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। जनपद सदस्य का यह कदम यह दर्शाता है कि अगर हर व्यक्ति थोड़ी सी भी जिम्मेदारी निभाए, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *