Road Accident Newsमध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, घायल महिला की बचाई जान

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को रणधीर सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माड़ा से बैठन की ओर जा रहे थे

By सोनू विश्वकर्मा

माड़ा। जनपद सदस्य रणधीर सिंह एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा के जज़्बे से चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को रणधीर सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माड़ा से बैठन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुडार चौकी (खुटार चौकी) के सामने सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी।

 

पता चला कि उक्त महिला प्रीति पटेल पति शिवांश पटेल, निवासी ग्राम गहिलारा, पोस्ट खुटार हैं। वह किसी कार्य से जा रही थीं, तभी सड़क पर अचानक वाहन की टक्कर से घायल हो गईं। मौके से गुजर रहे रणधीर सिंह ने बिना देर किए अपने वाहन को रोका और तत्काल घायल महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने स्वयं डॉक्टरों से संपर्क कर महिला का इलाज शुरू करवाया, जिसके चलते उसकी जान बच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रणधीर सिंह के इस मानवीय कार्य की सराहना की और कहा कि उन्होंने न केवल एक जनप्रतिनिधि के रूप में बल्कि एक सच्चे इंसान के रूप में जिम्मेदारी निभाई है। इस तरह के कार्य समाज में इंसानियत की मिसाल कायम करते हैं।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *