मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News कलेक्टर ने छात्रावासों में लापरवाही पर अधीक्षिका और अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया

छात्रावास में भोजन समय पर नहीं मिल रहा, साफ-सफाई की स्थिति दयनीय, शौचालय और बाथरूम की सफाई नहीं हो रही

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली-कलेक्टर गौरव बैनल ने ग्राम कचनी स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास और महाविद्यालय बालक छात्रावास देवरा में मिली शिकायतों के मद्देनजर अधीक्षिका श्रीमती संध्या मिश्रा और अधीक्षक श्री रामानुज साकेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

छात्राओं और छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की शिकायतों के अनुसार, छात्रावास में भोजन समय पर नहीं मिल रहा, साफ-सफाई की स्थिति दयनीय, शौचालय और बाथरूम की सफाई नहीं हो रही, बिजली की व्यवस्था सही नहीं है, और अधीक्षिका तथा अधीक्षक अनुपस्थित और उदासीन पाए गए। एसडीएम सिंगरौली द्वारा

किए गए निरीक्षण में भी इन कमियों की पुष्टि हुई। कलेक्टर ने नोटिस में मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1995 के तहत लापरवाही और उदासीनता के कारण तीन दिनों के अंदर लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को आदेश दिए गए हैं कि एक दिन के अंदर छात्रावास की समस्त कमियों को सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का रहन-सहन और पढ़ाई प्रभावित न हो

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *