Road Accident Newsमध्य प्रदेशसिंगरौली
Road accident खड़े ट्रकों में जा घुसी पिकअप, तेज़ रफ़्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली । जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रकों से एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह दुर्घटना तेज़ रफ़्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि टक्कर के समय वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।















