मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News – बरगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई — रेत माफिया पर फिर टूटा कानून का डंडा

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर वाहन जप्त, आरोपी गिरफ्तार — थाना प्रभारी मो. समीर की टीम ने की कार्रवाई

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। जिले में रेत माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री गौरव पाण्डेय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर वाहन जप्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 12 अक्टूबर 2025 की रात के दौरान बरगवां पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सराव नदी के किनारे एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन अवैध रेत लोड कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया।

घेराबंदी कर पकड़ा गया ट्रैक्टर

पुलिस टीम ने ग्राम पचौर के समीप घेराबंदी कर बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन चेचिस कमांक T053444560BH को पकड़ लिया। जांच में ट्रैक्टर में अवैध रेत (बालू) लगभग 100 फीट की मात्रा में पाई गई, जिसकी कीमत करीब ₹5,000 आंकी गई। वहीं, ट्रैक्टर वाहन की कीमत ₹5,00,000 बताई गई।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस ने मौके से आरोपी सुधाकर प्रसाद दुबे पिता प्रकाश नारायण दुबे, उम्र 20 वर्ष, निवासी पचौर थाना बरगवां, जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का यह कृत्य धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 130/177 एम.व्ही. एक्ट के तहत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 556/2025 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

टीम की सराहनीय भूमिका

निरीक्षक मो. समीर, सउनि वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर संजय यादव, आर. सुरेन्द्र भुजवा, आर. औरीश गुर्जर एवं आर. प्रतीक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *