मध्य प्रदेशसिंगरौली
Singrauli News – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सिंगरौली आगमन
उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंध किए गए हैं

By सोनू विश्वकर्मा
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत देवसर हेलीपेड, जिला सिंगरौली पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा उनके ओरछा, निवाड़ी, दतिया और रीवा भ्रमण के उपरांत निर्धारित है।
देवसर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक संतृप्त परिवार से भेंट करेंगे और उन्हें सांत्वना एवं संबल प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह संवेदनात्मक एवं पारिवारिक स्वरूप का है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री के देवसर प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।















