मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News त्योहारों के सीजन में बैढ़न मुख्य बाजार में नकली नोटों का प्रचलन

ग्राहक बनकर ठगी करने वाले सक्रिय, भोली-भाली जनता को बना रहे निशाना

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। त्योहारों के इस मौसम में जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर बैढ़न मुख्य बाजार में नकली नोटों के प्रचलन ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, बाजार में विशेष रूप से 200 के नकली नोट बड़ी संख्या में चलन में देखे जा रहे हैं।

ग्राहक बनकर ठगी करने वाले कुछ असामाजिक तत्व इन दिनों सक्रिय हैं

ये लोग दुकानों और ठेलों पर खरीदारी का बहाना बनाकर नकली नोट चलाते हैं, और भोली-भाली जनता को ठगी का शिकार बना रहे हैं -खासकर वे लोग जो नोटों की पहचान में कमजोर हैं। सरई निवासी फूला जायसवाल (उम्र 50 वर्ष) ने बताया कि उनके साथ यह घटना तीसरी बार हुई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति बार-बार मेरे ठेले से अनार खरीदने आता था। तीसरी बार जब मैंने ध्यान से देखा तो शक हुआ, और नोट को परखने पर पता चला कि वह नकली था। अब मैं बेहद डर गई हूँ।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है

कि ऐसे नकली नोटों की पहचान करना कठिन हो गया है क्योंकि ये नोट असली की तरह ही दिखते हैं। कई दुकानदारों ने बताया कि उन्हें त्योहार के सीजन में ऐसे कई नोट मिले हैं जिनकी बनावट असली जैसी है लेकिन सुरक्षा चिन्हों की जांच करने पर वे नकली निकले। पुलिस प्रशासन को भी इस बाबत अवगत कराया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे खरीदारी के दौरान 200 के नोटों को ध्यानपूर्वक जांचें, विशेषकर जब कोई अनजान व्यक्ति बड़ी मात्रा में वस्तुएँ खरीदने की कोशिश करे। त्योहारों के मद्देनज़र बाजारों में भीड़ बढ़ने से ऐसे ठगों के सक्रिय होने की संभावना और भी बढ़ गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या नकली नोट की जानकारी तुरंत थाने में देने की अपील की है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *