मध्य प्रदेशसिंगरौली

Bhai Dooj 2025:दोपहर करीब ढाई घंटे का है शुभ मुहूर्त, देखें टाइमिंग,

भाइयों की दीर्घायु की कामना करेंगी बहनें,

By सोनू विश्वकर्मा

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व भाई दूज बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों के लिए व्रत रखकर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। ड्राईफ्रूट पैक के साथ गैजेट्स का तोहफा देंगी बहनें भाई-बहन के स्नेह, विश्वास के त्योहार भाई दूज पर इस बार बहनें टीका लगाने के बाद पारंपरिक मिठाइयों की जगह ड्राईफ्रूट पैक के साथ गैजेट्स का तोहफा भाइयों को देंगी।

राजधानी के बाजारों में भाईदूज पर स्मार्ट वॉच, ईयरबड और डिजाइनर ड्राईफ्रूट पैक की जबरदस्त मांग रही

हजरतगंज स्थित शोरूम के व्यापारी प्रियदर्शन निगम ने बताया कि इस बार बहनें भाइयों के लिए ब्रांडेड घड़ियां खरीद रही हैं, जिनकी कीमत 52 हजार रुपये तक है। बुधवार को दो-तीन युवतियों ने अपने भाइयों के लिए यह खास तोहफा खरीदा। इसके अलावा कई बहनें भाइयों को स्मार्ट वॉच या ईयरबड देकर इस दिन को खास बनाएंगी। इस बार ड्राईफ्रूट, चॉकलेट, जूस और नमकीन के गिफ्ट पैक की मांग भी ज्यादा है।

इनकी कीमत 300 से लेकर तीन हजार रुपये तक है

भाई दूज का त्योहार आज मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 22 की रात 08:16 बजे से शुरू द्वितीया तिथि का समापन 23 की रात 10:46 बजे होगा। इस दौरान व्रत रखना और पूजा करना शुभ है।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *