मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli News शासकीय महाविद्यालय देवसर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न

इस बैठक में विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से आए समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।

By सोनू विश्वकर्मा

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय देवसर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की विकासखंड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से आए समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर विकास प्रस्फुटन समितियों की सक्रिय भूमिका, जिम्मेदारियाँ और कार्ययोजना तय करना था।

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी समितियों को यह निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने ग्रामों में विकास से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी करें और उनकी प्रगति रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक संबंधित कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि —

  • प्रत्येक ग्राम समिति को अपनी बैंक खाता खोलकर 7 दिनों के भीतर संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित करनी होगी।
  • गांव में स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • प्रत्येक कार्य की समयसीमा तय कर रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर

जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, विकासखंड समन्वयक प्रभु दयाल दहिया, सचिव बड़ोखर सोनू विश्वकर्मा, सदस्य बड़ोखर राजकुमार कुशवाहा, अध्यक्ष इटार प्रमोद कुमार पाठक, अध्यक्ष जियावन विवेक दिवेदी, सचिव कुकराव शिवशंकर विश्वकर्मा सहित विभिन्न ग्राम समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *