Chhath Puja 2025 देखें खूबसूरत मेहंदी लेटेस्ट डिजाइन
मंदिर के साथ-साथ चमकता हुआ सूरज भी आप अपनी हथेली पर बनवा सकती हैं,

By सोनू विश्वकर्मा
Chhath Puja 2025 Mehndi: छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना का प्रतीक है, इसलिए इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाकर अपना लुक पूरा करती है।सूर्य, कलश, नारियल, फूल-पत्ती और मंडला जैसे पैटर्न इस दिन के लिए शुभ माने जाते हैं।
इन डिजाइनों को आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं,
और थोड़े अभ्यास से यह और भी सुंदर दिखेंगे। मेहंदी न केवल हाथों की शोभा बढ़ाती है बल्कि त्योहार की रौनक को भी दोगुना कर देती है छठ पूजा सूर्यदेव की पूजा का पर्व है, इसलिए आप हथेली पर सूर्य का छोटा सा सिंबल और पानी में अर्घ्य देने का डिजाइन बना सकती हैं। इसे सुंदर बनाने के लिए उंगलियों पर स्वास्तिक का डिजाइन बनाएं।

मेहंदी की इस डिजाइन में चार चांद लगने के लिए आप हाथ पर मंदिर बनवा सकती हैं। मंदिर के साथ-साथ चमकता हुआ सूरज भी आप अपनी हथेली पर बनवा सकती हैं, क्योंकि चमकते हुए सूरज की ही पूजा छठ पूजा में की जाती है। इस मेहंदी की खासियत ही है कि आपको अपने हाथ पर बेहद ही खूबसूरती के साथ छठ पूजा लिखवाना है। इसमें आपको कलाई पर खूबसूरत सी गोलाकार डिजाइन बनवाने के बाद उसके बीच में छठ पूजा लिखवाना है।















