ऑटोमोबाइल्स
आपके लिए बेहतर? जानें अंतर होंडा एक्टिवा 125 – सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर है
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125

By सोनू विश्वकर्मा
125cc स्कूटर सेगमेंट भारत में काफी लोकप्रिय और मुकाबले वाला है। इस रेंज में दो मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं- Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) और Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125)। दोनों ही स्कूटर भरोसेमंद, स्मूद और प्रैक्टिकल हैं, लेकिन दोनों का टारगेट राइडर थोड़ा अलग है।
अगर आप नया 125cc स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको इन दोनों स्कूटरों की तुलना करके बात रहे हैं वजन और हैंडलिंग
अगर आप शहर में ट्रैफिक के बीच स्कूटर को आसानी से मोड़ना पसंद करते हैं, तो Access 125 ज्यादा हल्का और आसान लगेगा। वहीं, अगर आप थोड़ी सॉलिड और ग्रिप वाली राइड चाहते हैं, तो Activa 125 बेहतर साबित होगी।















