छठ पूजा

पसीना भी नहीं बिगाड़ पाएगा आपका लुक, अपनाएं ये शानदार मेकअप ट्रिक्स

इस साल छठ पूजा के दौरान मौसम ने करवट बदल ली है

By सोनू विश्वकर्मा

 अक्टूबर-नवंबर की ठंडक की जगह अब तक गर्मी और पसीने वाली उमस का मौसम है। ऐसे में छठ घाट पर पूजा करते वक्त मेकअप का बह जाना या चेहरे का चमक खो देना आम समस्या बन सकती है। लेकिन चिंता न करें, क्योंकि सही मेकअप रूटीन और कुछ स्मार्ट ब्यूटी ट्रिक्स अपनाकर आप गर्मी और पसीने में भी लॉन्ग-लास्टिंग, ग्लोइंग और स्वेट-प्रूफ लुक पा सकती हैं।

मेकअप से पहले स्किन प्रेप सबसे जरूरी


पसीने वाले मौसम में मेकअप से पहले ऑयल-फ्री क्लेंज़र से चेहरा साफ करें। उसके बाद ऐलोवेरा या हाइड्रेटिंग जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि त्वचा नमी से भरी रहे लेकिन चिपचिपी न लगे। मेकअप से पहले बर्फ से हल्का मसाज करें, इससे पोर्स बंद होते हैं

लिक्विड फाउंडेशन की जगह BB या CC क्रीम

 

भारी फाउंडेशन की बजाय लाइटवेट BB या CC क्रीम चुनें, जिसमें SPF और हाइड्रेशन दोनों हों। यह स्किन को नैचुरल लुक देता है और पसीने में भी चिपचिपा नहीं लगता। कोशिश करें कि मेकअप की परतें कम हों। हल्के हाथों से लगाएं और मेकअप स्पंज का उपयोग करें।

वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स अपनाएं

वॉटरप्रूफ मस्कारा लें ताकि अर्घ्य देते समय पानी या पसीने में न फैले। काजल जेल-बेस्ड या स्मज-प्रूफ ही चुनें। साथ ही मैट लिक्विड लिपस्टिक लें, जो ट्रांसफर-प्रूफ हो। छठ पूजा के लिए ऑरेंज, ब्रिक-रेड या कोरल टोन लिपस्टिक चुनें, जो सूर्य पूजा के रंगों से मेल खाती है

GSK NEWS

लाले विश्वकर्मा, "गूँज सिंगरौली की" डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *